Site icon Samagra Bharat News website

उत्तराखंड भाजपा के नए अध्यक्ष बनाये गए मदन कौशिक

In Uttarakhand, winds of change are blowing in the power corridor. After the change of the new chief minister, now the level of

समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 12 मार्च।
उत्तराखंड में सत्ता के गलियारे में बदलाव की बयार बह रही है। नए मुख्यमंत्री के बदलाव के बाद अब संगठन के स्तर प्रदेश भाजपा की कमान हरिद्वार से विधायक मदन कौशिक को सौंपी गयी है। उनको अभी तक प्रदेश अध्यक्ष रहे बंशीधर भगत की जगह रखा गया। भगतदा को मंत्री मंडल में जगह मिल सकती है ऐसा माना जा रहा है। मदन कौशिक को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा आज राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा की गयी। इसको पहाड़ और मैदानी क्षेत्र के बीच संतुलन बनाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। यह भी माना जा रहा है कि पहाड़ी क्षेत्र की विधायकों को इस बार मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।

Exit mobile version