Site icon Samagra Bharat News website

नीतीश साथ आएंगे उपेंद्र कुशवाहा, 14 मार्च को JDU में कर सकते हैं RLSP का विलय

Assembly elections in Bihar are over, but still politics here is not taking the name of diminishing discord. Nitish Kumar's clan is going to be stronger in this episode. Upendra Kushwaha's party Rashtriya Lok Samata Party is set to merge with Janata Dal United and may be officially announced on 14 March.

समग्र समाचार सेवा
पटना, 12 मार्च।

बिहार में विधानसभा चुनाव खत्म हो चुके हैं लेकिन लेकिन अभी भी यहां राजनीति कलह कम होने के नाम नही ले रहा है। इस कड़ी में नीतीश कुमार का कुनबा और मजबूत होने वाला है। उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का जनता दल यूनाइटेड के साथ विलय का मंच तैयार है और 14 मार्च को इसका आधिकारिक ऐलान हो सकता है।

जानकारी के मुताबिक, 14 मार्च को पटना में रालोसपा का जदयू में विलय होगा, जहां इस मौके पर खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजूद रह सकते हैं। माना जा रहा है कि बिहार विधानसभा 2020 में मिली हार के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने विलय का फैसला लिया है।

आरएलएसपी के एक वरिष्ठ नेता ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, ‘रालोसपा ने जदयू के साथ विलय पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मंजूरी लेने के लिए 13-14 मार्च को पटना में दो दिवसीय बैठक बुलाई है।’ माना जा रहा है कि बिहार विधानसभा 2020 में मिली हार के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने विलय का फैसला लिया है।

उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में पार्टी 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में एक भी सीट हासिल करने में विफल रही। उपेंद्र कुशवाहा के एक करीबी सहयोगी और आरएलएसपी के महासचिव माधव आनंद के एएनआई से बात करते हुए कहा कि 14 मार्च तक प्रतीक्षा करें और उसके बाद आप पार्टी के निर्णय को जान पाएंगे। गौरतलब है कि हालिया विधानसभा चुनाव में एनडीए ने 243 सीटों वाली मजबूत बिहार विधानसभा में 125 सीटों का बहुमत हासिल किया, जिसमें से बीजेपी ने 74 सीटों पर, जदयू ने 43 सीटों पर जबकि आठ सीटों पर एनडीए के दो अन्य दलों ने जीत हासिल की।

Exit mobile version