Site icon Samagra Bharat News website

13 मार्च को है शनि अमावस्या, जाने शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Amavasya falling on Saturday is known as Shani Amavasya. Shani Amavasya is celebrated on the Amavasya date of the month

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 12मार्च।
शनिवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या को शनि अमावस्या के नाम से जाना जाता है। शनि अमावस्या फाल्गुन मास की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। इस बार शनि अमावस्या 13 मार्च 2021 को मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में शनि अमावस्या का खास महत्व होता है. इस दिन शनिदेव की पूजा करने से भक्तों को विशेष फल प्राप्त होता है।

शनि अमावस्या मुहूर्त-
मार्च 12, 2021 को 15:04:32 से अमावस्या आरम्भ
मार्च 13, 2021 को 15:52:49 पर अमावस्या समाप्त

शनि दोष से छुटकारा पाने के लिए शमी के वृक्ष की पूजा करनी चाहिए. शनिवार के दिन शाम को शमी के पेड़ के पास दीपक जलाने से लाभ मिलता है।
माना जाता है कि शनि देव और हनुमान जी परममित्र हैं। शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। ऐसा करने से शनि दोष से छुटकारा मिलता है।

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, शनि देव को प्रसन्न करने के लिए पीपल के वृक्ष को सबसे फलदायी माना जाता है। कहते हैं कि पीपल के पेड़ में सभी देवताओं का वास होता है। शनि देव के दुष्प्रभाव से बचने के लिए शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए।

Exit mobile version