Site icon Samagra Bharat News website

विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता विनोद बंसल ने इस्लामिक जिहाद और सेक्युलरिस्ट जैसे कई मुद्दों पर उठाए सवाल

Vinod Bansal, the national spokesperson of the Vishwa Hindu Parishad, has questioned many issues such as Islamic Jihad and Secularists

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 12 मार्च।

विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने इस्लामिक जिहाद और सेक्युलरिस्ट जैसे कई मुद्दों पर सवाल उठाए है। ट्वीट्स की एक श्रृंखला में, विनोद बंसल, प्रवक्ता-वीएचपी ने बदरुद्दीन अजमल के बयान पर निशाना साधते हुए सवाल पुछा कि भारत पर बरसों मुगलों ने शासन किया, और भविष्य में भी भारत इस्लामिक राष्ट्र बनेगा”: बदरुद्दीन अजमल
क्या इस पर कोई सेक्युलरिस्ट नहीं बोलेगा?

क्या @ECISVEEP द्वारा कार्यवाही नहीं होनी चाहिए? उन्होंने कहा कि ये बदरुद्दीन जैसे इस्लामिक जिहादी दिन में दिवा-स्वप्न देखना छोड़ दें तो अच्छा है! किसी ने यदि कह दिया कि शासकों को अल्पसंख्यक दर्जा क्यों? तो बबाल हो जाएगा मिंया…!

बदरुद्दीन जैसे नेताओं को मुग़लों के मुगालते से बाहर निकलकर भारत से जुड़ना होगा। अन्यथा, जनता मुग़लों की तरह दफ़न कर देगी

देश को फिर से मुगलिया गुलामी का शिकार बनाने के इन षड्यंत्रकारियों के विरुद्ध क्या कोई कार्यवाही नहीं होगी?
ध्यान रहे! ये जनता है, सब जानती है। तुम्हें पता है ना कि सैकड़ों वर्ष राज्य करने वाले आज भी कटोरा लेकर घूम रहे हैं, पंचर जोड़ रहे हैं।
उन्होंने विरोधी राजनीतिक पार्टियों पर निशाना साधते हुए लिखा कि पहले उनकी हालत पर तरस खाओ बदरुद्दीन। बदर बदर करने से कुछ नहीं होगा!!

अपने बदरू यार की इस बात पर क्या राहुल अरविंद अखिल माया ममता सोनिया शरद उध्दव की सेक्यूलर ज़मात में से कोई भी नहीं बोलेगा? क्या सभी को सांप सूंघ गया?

देश को फिर से मुगलिया गुलामी का शिकार बनाने के इन षड्यंत्रकारियों के विरुद्ध क्या कोई कार्यवाही नहीं होगी?
ध्यान रहे! ये जनता है, सब जानती है।

Exit mobile version