सुनील सोनकर
मसूरी, 13 मार्च।
मसूरी विधायक गणेश जोशी के उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद मसूरी में खुशी की लहर है। मसूरी में महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और भाजपा के कार्यकर्ता मसूरी के पिक्चर पैलेस चैक पर देर शाम को एकत्रित हुए और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। इस मौके पर मसूरी विधायक गणेश जोशी जिंदाबाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत जिंदाबाद के नारे लगाए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधायक की कार्यशैली पूरे प्रदेश में जानी जाती है और उत्तराखंड के 70 विधायकों में नंबर वन विधायक का दर्जा उन्हें मिलता है वह हर छोटे बडे व्यक्ति के दुख सुख पर खड़े रहते हैं। और सभी लोगों के चाहे पार्टी का हो या ना हो उसके लिए काम करते हैं और यही कारण है कि उनको प्रदेश में सभी लोग सम्मान करते हैं। उन्होने कहा कि मसूरी विधायक गणेश जोशी को तीरथ सिंह रावत की कैबिनेट में कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने पर लोगों में खुशी की लहर है। 