Site icon Samagra Bharat News website

जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे आज से करेंगे जनपद का तीन दिवसीय भ्रमण

District Magistrate Dr. Vijay Kumar Jogande will be on a 03-day tour program from 13 March 2021 under the Tehsil Thalisain, Birkhal and Dhumakot districts.

समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 13 मार्च।

जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे दिनांक 13 मार्च, 2021 से जनपद के तहसील थलीसैंण, बीरोंखाल एवं धुमाकोट क्षेत्रान्तर्गत 03 दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम पर रहेंगे। जिलाधिकारी भ्रमण कार्यक्रम के तहत दिनांक 13 मार्च, 2021 को थलीसैंण पहुंचकर थलीसैंण से दोपहर 01: 30 बजे रणगांव के लिए प्रस्थान करेंगे तथा समय दोपहर 2 – 3 बजे तक ग्राम रणगांव का भ्रमण एवं विभिन्न विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

तत्पश्चात् 3 बजे ग्राम रणगांव से प्रस्थान कर 3:45 बजे पीठसैंण पहुंचकर 4 से 5 बजे तक पीठसैंण में निमार्णाधीन वीरचन्द्र सिंह गढ़वाली स्मारक का निरीक्षण कर थलीसैंण के लिए प्रस्थान करेंगे जहां 6:15 बजे से तहसील कार्यालय थलीसैंण का निरीक्षण कर रात्रि विश्राम थलीसैंण में ही करेंगे।

जिलाधिकारी डॉ. जोगदण्डे दिनांक 14 मार्च, 2021 को सुबह 08: 30 बजे थलीसैंण से पटेलिया नर्सरी फार्म के लिए प्रस्थान करेंगे, समय दोपहर 12:00 से 1:00 बजे तक पटेलिया नर्सरी फार्म का निरीक्षण कर विकासखण्ड नैनीडांडा के लिए प्रस्थान करेंगे तथा 2:30 बजे से 5:30 बजे तक विकासखण्ड कार्यालय नैनीडांडा का निरीक्षण कर तहसील कार्यालय धुमाकोट के लिए प्रस्थान करेंगे, शाम 06ः00 से 08 बजे तक तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर रात्रि विश्राम धुमाकोट में ही करेंगे।

दिनांक 15 मार्च, 2021 को जिलाधिकारी सुबह 10:30 बजे धुमाकोट से स्यूंसी के लिए प्रस्थान करेंगे तथा समय 1 से 2 बजे तक तहसील स्यूंसी का निरीक्षण कर 2:30 बजे स्यूंसी से प्रस्थान कर 05 बजे वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली औद्योनिक एवं वानिकी विश्वविद्यालय पहुंचेंगे रात्रि विश्राम भरसार में ही करेंगे। दिनांक 16 मार्च, 2021 को 9:00 बजे भरसार से मुख्यालय पौड़ी के लिए प्रस्थान करेंगे।

Exit mobile version