Site icon Samagra Bharat News website

टीएमसी में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा, वाजपेयी सरकार में रह चुके वित्त मंत्री

Former Union Minister Yashwant Sinha joined Mamata Banerjee's party Trinamool Congress on Saturday. Yashwant Sinha has taken

समग्र समाचार सेवा
कोलकत्ता, 13 मार्च।
पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा शनिवार को ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। पश्चिम बंगाल चुनाव से ठीक पहले यशवंत सिन्हा ने यह फैसला लिया है। यशवंत सिन्हा ने पार्टी के दफ्तर जाकर सदस्यता ली और पार्टी का झंडा लहराया। बता दें कि वाजपेयी सरकार में यशवंत सिन्हा वित्त मंत्री और विदेश मंत्री रह चुके हैं।

अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में वित्त मंत्री रहे यशवंत सिन्हा 2014 के बाद से ही मोदी सरकार के आलोचकों में से एक रहे हैं।

टीएमसी में शामिल होने के बाद यशवंत सिन्हा ने कहा कि देश आज अभूतपूर्व स्थिति का सामना कर रहा है। लोकतंत्र की मजबूती लोकतंत्र के संस्थानों में होती है। न्यायपालिका समेत ये सभी संस्थान अब कमजोर हो गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि अटलजी के समय में बीजेपी आम सहमति में भरोसा करती थी, लेकिन आज की सरकार कुचलने और जीतने में भरोसा करती है। अकाली, बीजेडी ने भाजपा साथ छोड़ दिया, आज बीजेपी के साथ कौन है?

ऐसे में इस बात की संभावना है कि वह टीएमसी से जुड़ने के बाद पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार करेंगे। कई बार वह आर्थिक मामलों को लेकर मोदी सरकार की आलोचना कर चुके हैं। 2014 से 2019 के दौरान उनके बेटे जयंत सिन्हा वित्त राज्यमंत्री थे, लेकिन उस दौरान भी उन्होंने कई बार पार्टी नेतृत्व की आलोचना की थी।

 

Exit mobile version