Site icon Samagra Bharat News website

मसूरी में फूलदेई का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया

The festival of Phuldei was celebrated with great pomp in Mussoorie, the queen of the mountains. The girls went door-to-door

सुनील सोनकर

मसूरी, 14मार्च।

पहाड़ों की रानी मसूरी में फूलदेई का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कन्याओं ने घर-घर जाकर देहली पूजन कर खुशहाली की कामना की। इस दौरान लोगों ने कन्याओं को दक्षिणा और चावल सहित उपहार दिए। मसूरी के विभिन्न हिस्सों में फूलदेई का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मसूरी पालिका सभासद जसबीर कौर ने कहा कि हिंदू परंपरा के अनुसार चैत्र मास से नए साल की शुरुआत के दिन इस पर्व को मनाया जाता है।

जो बसंत ऋतु के स्वागत का त्योहार है। मसूरी के कम्पनी गार्डन क्षेत्र में छोटे-छोटे बच्चे सुबह से ही प्योली, बुरांस, बॉसिंग जंगली फूलों के अलावा सरसों के फूलों को चुनकर लाए और थाली या रिंगाल से बनी टोकरी में सजाकर टोली के साथ घर-घर पहुंचे। इस मौके पर बच्चों ने फूलदेई पर आधारित लोक गीत भी गाकर खुशहाली की कामना की। इसके बदले में परिवार के सदस्यों ने उन्हें चावल, गुड़ व पैसे दिए।फूलदेई प्रकृति को आभार प्रकट करने वाले पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस दिन से ही बहन, बेटियों को भिटौली देने का भी रिवाज चला आ रहा है।

Exit mobile version