सुनील सोनकर
समग्र समाचार सेवा,
मसूरी, 15 मार्च
मसूरी मजदूर संघ का सोमवार की वार्षिक सम्मेलन सम्पत्त लाल की अध्यक्षता में शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ, जिसमे आम सभा मे सदस्यों द्वारा नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। जिसमे 21 कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। कार्यकारिणी सदस्यों में किताबघर से जगत लाल, संजय टम्टा, खीमानंद नौटियाल, महिपाल सिंह रावत, बलवंत नेगी, पुसू लाल, मंगल सिंह रावत, अम्बेडकर चौक से मिजान शाह, झूलाघर से हरदेव सिंह पंवार, मंगतदास, अतर सिंह पंवार, मंगल सिंह नेगी, वीरेंद्र सिंह डुंगरियाल, महावीर कैंतुरा,पिक्चर पैलेस से हुकुम सिंह, बस स्टैंड से गम्भीर सिंह पंवार, जादुराम कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।

सदन द्वारा निर्णय लिया गया है कि नई कार्यकारिणी रिक्शा श्रमिको व शिफन कोर्ट निवासियों व मॉल रोड पर संचालित किए जा रहे टैक्सी नम्बर की स्कूटी बाइक के खिलाफ नए सिरे से लड़ाई लड़ेगी। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि अब समय आ गया है कि मजदूर संघ को आंदोलन के अपने पुराने स्वरूप में लौटना होगा और मजदूरो के शोषण के खिलाफ लामबन्द होना पड़ेगा। निर्णय लिया गया है कि मजदूरों, रिक्शा श्रमिकों का सरकारी तंत्र द्वारा समय समय पर शोषण किया जताा रहा है वह अब बर्दाश्त नही किया जाएगा।