Site icon Samagra Bharat News website

सोशल मिडिया में कालेज और बार्लोगंज क्षेत्र में लॉकडाउन लगाये जाने की खबर बेबुनियाद, कालेज पूरी तरह से सुरक्षित- प्रधानाचार्य

College principal Brother Joseph came to the media on Monday after news of the corona infection was published to some students at Mussoorie St. George's College. He said that St. George's College is completely safe from corona infection. In such a situation, some students were confirmed to have symptomatic corona infection, who have been isolated at home in the school hospital.

समग्र समाचार सेवा,
मसूरी, 15 मार्च ।

मसूरी सेंट जॉर्ज कॉलेज में कुछ छात्रों को कोरोना संक्रमण की खबर प्रकाशित होने के बाद कॉलेज के प्रधानाचार्य ब्रदर जोसफ सोमवार को मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि सेंट जार्ज कॉलेज कोरोना संक्रमण से पूरी तरीके से सुरक्षित है। ऐसे में कुछ छात्रों को सिंप्टोमेटिक कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी, जिनको स्कूल के अस्पताल में ही होम आइसोलेट किया गया है।

वह प्रशासन द्वारा कॉलेज के अस्पताल को सुरक्षा के दृष्टिगत माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। प्रधानाचार्य ने बताया कि हाल में कुछ सोशल मीडिया में सेंट जार्ज कॉलेज में कोरोना संक्रमण फैलने पर कॉलेज और पास के क्षेत्र बार्लोगंज में पूर्ण लॉकडाउन लगाए जाने की बात कही जा रही है जो पूरी तरीके से बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है कि कॉलेज में सभी लोग पूरी तरीके से स्वस्थ है।

जिन बच्चों को एसिंप्टोमेटिक कोरोना की पुष्टि हुई है, वह भी पूरी तरीके से स्वस्थ है। प्रधानाचार्य ने कहा कि वर्तमान में कालेज में दसवीं और बारहवीं के ढाई सौ से करीब छात्रों के साथ कालेज का स्टाफ है और सभी लोग पूरी तरीके से स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा कि अन्य कक्षाओं के छात्र भी जल्द कालेज में आने वाले है। ऐसे में उन्होंने अभिभावकों और स्थानीय जनता से आग्रह किया कि सभी लोग कालेज में कोरोना को लेकर प्रसारित खबरों का ध्यान ना दे। उन्होने कहा कि कालेज पूरी तरह से सुरक्षित है, वही सरकार द्वारा जारी कोविड-19 के तहत नियमों का सख्ती से पालन करवा रहा है।

उन्होने बताया कि समय-समय पर कॉलेज में मौजूद स्टाफ और छात्रों के कोविड के टेस्ट कराये जा रहे है जिसमें अगर कोई कोरोना संक्रमण से ग्रसित पाया जाता है तो उसका तत्काल इलाज हो सके। वही बार्लोगंज में रहने वाले लोगो ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा बार्लोगंज और सेंट जॉर्ज कॉलेज में कोरोना संक्रमण के मरीज मिलने के बाद क्षेत्र में लॉकडाउन लगा दिया गया है जो तथ्यहीन है। ऐसे में गलत खबरों के कारण क्षेत्र में दहशत का माहौल है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि गलत खबरों को प्रकाशित और प्रसारित लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जाये।

Exit mobile version