Site icon Samagra Bharat News website

28 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, एक अप्रैल से कराए पंजीकरण

The Amarnath Yatra Shrine Board has announced the date of the annual Amarnath Yatra. This year, Amarnath Yatra will run from 28 June to 22 August. This decision was taken at a meeting organized by the board.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 16मार्च।

अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड ने वार्षिक अमरनाथ यात्रा की तारीख की घोषणा कर दी है. यह इस वर्ष 28 जून से 22 अगस्त तक अमरनाथ यात्रा चलेगी. यह निर्णय बोर्ड द्वारा आयोजित एक बैठक में लिया गया।

दक्षिण कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा इस साल 28 जून से शुरू होगी और परंपरा के अनुसार 22 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन समाप्त होगी. अधिकारियों ने बताया कि यहां राजभवन में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की 40वीं बैठक में यह फैसला लिया गया।

अधिकारियों ने कहा कि 37 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू-कश्मीर बैंक और यस बैंक की 446 चयनित शाखाओं में एक अप्रैल को पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू होगी।

बता दें कि कोरोना महामारी के चलते कुछ साधुओं ने ही यात्रा की थी जबकि साल 2019 में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने से तीन दिन पहले, यानी दो अगस्त को ‘आतंकवाद के खतरे’ के मद्देनजर यात्रा को बीच में ही रोक दिया गया था. वर्ष 2019 में 3.42 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने अमरनाथ गुफा में हिमलिंग के दर्शन किये थे।

बोर्ड ने कहा कि वह भक्तों की भावनाओं से अवगत है और उनका सम्मान करता है और धार्मिक भावनाओं को जीवित रखने के लिए, यह सुबह और शाम की आरती का लाइव टेलीकास्ट / वर्चुअल दर्शन जारी रखेगा. इसके अलावा, पारंपरिक अनुष्ठानों को पहले की तरह ही किया जाएगा।

Exit mobile version