Site icon Samagra Bharat News website

मसूरी भाजपा युवा मोर्चा के अमित पवार बने अध्यक्ष, अभिलाष महामंत्री

City president of Mussoorie BJP Yuva Morcha Amit Pawar announced the new executive of Mussoorie BJP Yuva Morcha at the hotel in Mussoorie. Amit Pawar said that the new executive was announced with the consent of State President Yuva Morcha Kundan Latwal, BJP District President Dehradun Shamsher Singh Pundir, District President Yuva Morcha Pradeep Negi and Mussoorie BJP Mandal President Mohan Petwal.

सुनील सोनकर

समग्र समाचार सेवा
मसूरी, 16 मार्च।

मसूरी भाजपा युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष अमित पवार ने मसूरी के होटल में मसूरी भाजपा युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। अमित पवार ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा कुंदन लटवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष देहरादून शमशेर सिंह पुंडीर, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा प्रदीप नेगी और मसूरी भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल की सहमति से नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

उन्होने बताया कि मसूरी भाजपा युवा मोर्चा में अभिलाष को महामंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है. उपाध्यक्ष पद पर सुनील चमोली और मुकेश नेगी, कोषाध्यक्ष पद पर सुरेश पयाल, मंत्री पद पर नरेश पुंडीर, धीरज रावत, बिपिन रावत, सुमित राज, मीडिया प्रभारी नरेश भट्ट, सोशल मीडिया प्रभारी अजय काला तथा सदस्य पद पर रवि बाबू, किरन, सुनील रमोला, राधेश्याम जुयाल, योगेश बिष्ट, दीपांशु मन्युडा, दीपक भण्डारी, मुकेश, अजीत धनाई, अंकित पंवार और प्रकाश कैरवान को नामित किया गया है।

इस मौके पर महामंत्री कुशाल सिंह राणा, मंडल उपाध्यक्ष अमित भट्ट, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष राकेश रावत, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष धर्मपाल पवार, आशुतोष कोठारी,आशीष जोशी, प्रधान संगठन अध्यक्ष नरेंद्र मेलवान, मनोनीत सभासद अरविंद सेमवाल, जिला उपाध्यक्ष टिहरी गढ़वाल वीरेंद्र राणा, नरेंद्र पडियार, मुकेश धनाई, विजय बिंदवाल, मसूरी मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा पुष्पा पडियार, नमिता कुमाई अनीता जवाड़ी आदि कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Exit mobile version