Site icon Samagra Bharat News website

सीएम योगी का कॉल इग्नोर करना पड़ा भारी, 25 जिलाधिकारियों और 4 कमिश्नर से मांगा जवाब

Ignoring the call of CM Yogi has been overshadowed by the administrative authorities. The Uttar Pradesh government has sent notices to several IAS officers and commissioners who did not pick up government phones despite all instructions from Chief Minister Yogi Adityanath.

समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 16 मार्च।

सीएम योगी का कॉल इग्नोर करना प्रसाशनिक अधिकारियों को भारी पड़ गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तमाम निर्देशों के बावजूद सरकारी फोन नहीं उठाने वाले कई आईएएस अफसर और कमिश्नर को नोटिस भेजा है।

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंडल और जिलों के अफसरों को निर्देश जारी किए हैं कि वे अपना सीयूजी नंबर खुद उठाएं। निर्देश पर कितना अमल हुआ इसकी पड़ताल खुद सीएम ने करवाई। सीएम ऑफिस से अफसरों ने मंडल और जिलों के आला अफसरों को कार्यालय अवधि में फोन मिलाया। इस टेस्ट में कई जिलों के कमिश्नर सहित डीएम-एसपी फेल मिले हैं। लखनऊ के कमिश्नर ने भी सीयूजी नंबर नहीं उठाया। अब नियुक्ति और कार्मिक विभाग ने 25 से अधिक कमिश्नर-डीएम को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है।

जानकारी के मुताबिक सीएम कार्यालय से कई मंडलों और जिलों के कमिश्नर, डीएम व एसपी को उनके सीयूजी नंबर पर फोन मिलवाया गया। इस दौरान एक तिहाई जिलों के अफसरों की साफ तौर पर लापरवाही सामने आई है। मंडल के आला अफसरों, जिनके ऊपर जिलों की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी है, उनके भी फोन नहीं उठे।

इन मंडल के कमिश्नर का यह रहा हाल-
लखनऊ के अलावा अलीगढ़, प्रयागराज, गोरखपुर और वाराणसी के कमिश्नर का भी फोन नहीं उठा। आगरा, मेरठ व आजमगढ़ के कमिश्नर का फोन ही नहीं मिला। कानपुर के कमिश्नर का फोन उनके पीआरओ ने उठाया। इसको गंभीरता से लेते हुए अफसरों को नोटिस जारी की गई है। सूत्रों के अनुसार फोन न उठाने वाले पुलिस कप्तानों को भी गृह विभाग की ओर से जवाब तलब किया जाएगा।

इन जिलों के डीएम के नहीं उठाए फोन-
अलीगढ़, आजमगढ़, मऊ, कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, औरैया, गोरखपुर, कुशीनगर, झांसी, जालौन, अमरोहा, उन्नाव, आगरा, इटावा व फिरोजाबाद (पीआरओ ने उठाया)। लखीमपुर, रायबरेली और सीतापुर के डीएम का कॉल बैक आया। इन जिलों के पुलिस कप्तान भी फोन से दूर है।

Exit mobile version