Site icon Samagra Bharat News website

कल से गुजरात के इन शहरों में 17 मार्च से 31 मार्च तक लगेगा नाइट कर्फ्यू

After which the Government of Gujarat has decided to impose a night curfew in the four metros - Ahmedabad, Vadodara, Surat and

समग्र समाचार सेवा
अहमदाबाद, 16 मार्च।
गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है जिसके बाद गुजरात सरकार ने 17 मार्च से 31 मार्च के बीच चार महानगरों-अहमदाबाद , वडोदरा , सूरत और राजकोट में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू करने का फैसला किया है।

राज्य सरकार ने जारी बयान में कहा है, गुजरात सरकार ने 17 मार्च से 31 मार्च के बीच चार महानगरों-अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और राजकोट में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू करने का फैसला किया है. इन चार महानगरों में 16 मार्च तक रात 12 बजे से सुबह 6 बजे प्री-नाइट कर्फ्यू रहेगा।

महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात, और तमिलनाडु में कोविड-19 के नए मामलों में लगातर वृद्धि हो रही है 24 घंटे में संक्रमण के 79.73 प्रतिशत नए मामले इन्हीं राज्यों के सामने आए हैं।

बता दें कि देश में 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 24,492 नए मामले सामने आए हैं।

Exit mobile version