Site icon Samagra Bharat News website

मसूरी में स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ

Mussoorie BJP Tehri District Vice President Virender Rana and social activist Vijay Butola organized a free health camp at Malingar Ground in Mussoorie in which around 185 patients underwent health tests. On this occasion, free medicines and glasses were provided to the patients.

सुनील सोनकर

समग्र समाचार सेवा
मसूरी, 16 मार्च।

मसूरी भाजपा टिहरी जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र राणा एवं सामाजिक कार्यकर्ता विजय बुटोला ने मसूरी के मलिंगार ग्राउंड में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया जिसमें करीबं 185 रोगियों ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। इस मौके पर मरीजों को निशुल्क दवा और चश्मे उपलब्ध कराये गए।

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में नाक, कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक नेगी, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ प्रदीप पंवार, डॉ. प्रियंका पंवार, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मानवेंद्र रावत, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सौम्या ने करीब 185 स्थानीय लोगों का परीक्षण किया व उनको स्वस्थ्य रहने के कई उपाय भी बताए गए।

डॉ. विवेक नेगी ने बताया कि मसूरी में आयोजित निशुल्क शिविर से नाक, कान, गले के साथ आँखो के कई मरीज आये। उन्होंने कहा कि शिविर के दौरान मोतियाबिंद के मरीज मिले जिनका ऑपरेशन देहरादून किया जायेगा।

विरेंद्र राणा ने बताया कि मसूरी में चिकित्सा सुविधाओं की कमी होने के कारण लोगों को मामूली बीमारी के लिए देहरादून जाना पड़ता था. आम जनता की परेशानी को देखते हुए यह शिविर लगाया गया, जिसमें जनता ने लाभ लिया वही जल्द मैक्स अस्पताल के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जायेगा। वही जौनपुर विकासखण्ड के थत्यूड़ में जल्द निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्वास्थ्य का लाभ मिल सके।

Exit mobile version