Site icon Samagra Bharat News website

कल यानि 17 मार्च को मनाई जाएगी विनायक चतुर्थी, जानें पूजन विधि और शुभ मुहूर्त

Vinayaka Chaturthi is celebrated on the Chaturthi Tithi of Shukla Paksha in Hinduism. There are two Chaturthi in every month, Chaturthi which comes after Amavasya is known as Vinayaka Chaturthi. This time Vinayak Chaturthi will be celebrated on 17 March 2021. Lord Ganesha is worshiped on Vinayaka Chaturthi. Fasting on this day removes all the sufferings of a person.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 16 मार्च।

हिंदू धर्म में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विनायक चतुर्थी मनाई जाती है हर माह में दो चतुर्थी आती हैं अमावस्या के बाद आने वाली चतुर्थी को विनायक चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। इस बार विनायक चतुर्थी 17 मार्च 2021 को मनाई जाएगी। विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है. इस दिन व्रत रखने से व्यक्ति के सभी दुख दूर होते हैं।

विनायक चतुर्थी शुभ मुहूर्त-
फाल्गुन, शुक्ल चतुर्थी
प्रारम्भ – 08:58 pmमार्च 16
समाप्त – 11:28 pm, मार्च

विनायक चतुर्थी पूजन विधि-
गणेश पूजा दोपहर को मध्याह्न काल के दौरान की जाती है. भगवान गणेश के पूजन से विघ्न दूर होते हैं. व्‍यापार में बढ़ोत्‍तरी होती है. पूजा के बाद दान किया जाता है. इस दिन ब्रह्म मूहर्त में उठकर स्नान करें. व्रत का संकल्प लें. दोपहर में भगवान गणेश का पूजन करें. उन्हें दूर्वा अर्पित करें. पूजन कर श्री गणेश की आरती करें. ॐ गं गणपतयै नम: का एक माला जप करें. श्री गणेश को बूंदी के 21 लड्डुओं का भोग लगाएं. इसके बाद प्रसाद स्वरूप इन्हें बांटे.

Exit mobile version