Site icon Samagra Bharat News website

जल संरक्षण के लिए आगे आएं युवा- हिमांशु सिंह

समग्र समाचार सेेवा

देहरादून, 16 मार्च।
आज दिनांक 16 मार्च 2021 को नेहरू युवा केन्द्र हरिद्वार के जिला युवा अधिकारी हिमांशु सिंह के दिशा निर्देशन में जल शक्ति मंत्रालय के कैच द रेन कार्यक्रम के तहत वेबिनार काआयोजन किया गया। इस अवसर पर संदर्भ व्यक्ति के रूप में स्वजल से डॉक्टर रमेश कुमार बडोला उपस्थित रहे कार्यक्रम में 50 युवमण्डलों के लगभग 513 युवाओं ने प्रतिभाग किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बडोला जी ने सरकार की जनहित के लिए कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी और इन्हें जमीनी स्तर पर कैसे लागू किया जाए इसके उपाय बताए।
जिला युवा अधिकारी हिमांशु सिंह जी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कैच द रेन कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नदियों का सरंक्षण आवश्यक है पानी को विभिन्न तरीकों से इक्क्ठा करके पुनः प्रयोग में लाया जा सकता है इस अवसर पर सभी ने सक्रियता से विचारों को सुना और जल संरक्षण हेतु शपथ भी ली।

Exit mobile version