Site icon Samagra Bharat News website

70 जिलों के मुख्यमंत्रियों संग पीएम मोदी ने की बैठक, बोले- कोरोना के खिलाफ एक ही मंत्र: दवाई और कड़ाई

In view of the ever increasing corona cases in the country, PM Modi held a meeting with the Chief Ministers of 70 districts. In this meeting,

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 17 मार्च।
देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना मामलों को देखते हुए आज पीएम मोदी ने 70 जिलों के मुख्यमंत्रियों संग एक बैठक की। इस बैठक में उन्होंने देश में कोरोना की स्थिति की समीक्षा की और कहा कि अब इस बीमारी से लड़ाई का एक ही मंत्र है- दवाई भी कड़ाई भी। इसके साथ ही उन्होंने अपने संबोधन में वैक्सीन की बर्बादी, छोटे शहरों में टेस्टिंग सेंटर बढ़ाने जैसी कई अन्य बातें कही।

मुख्यमंत्रियों की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘भारत में कोरोना के 96 फीसदी से ज्यादा केस रिकवर हो चुके हैं। भारत उन देशों में से एक है, जहां कोरोना से मृत्यु का औसत काफी कम है।’ पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमें कोरोना की दूसरी लहर को रोकना होगा। इसके लिए हमें तेजी से निर्णायक कदम उठाने होंगे। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमें तेजी से कदम उठाने होंगे ताकि लोगों को समस्याओं से मुक्ति मिले। हमें अपने पिछले अनुभवों का इस्तेमाल करते हुए काम करना होगा।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘कई जिलों में कोरोना का संक्रमण बढ़ा है, जो अब तक सेफ जोन थे। बीते कुछ सप्ताह में 70 जिलों में कोरोना के केसों में 150 फीसदी का इजाफा हुआ है। यदि हम कोरोना संक्रमण को यहां नहीं रोक पाए तो देश भर में फिर से स्थिति खराब हो सकती है और कोरोना केसों में इजाफा हो सकता है।’

पीएम ने कहा कि यह चिंता की बात है कि आखिर कुछ इलाकों में टेस्टिंग क्यों कम है? कुछ इलाकों में वैक्सीनेशन क्यों कम हो गया है? यह ऐसा समय है, जब गुड गवर्नेंस की परीक्षा होगी। हमारा आत्मविश्वास अतिआत्मविश्वास में तब्दील नहीं होना चाहिए। हमारी सफलता कोरोना के खतरे को नजरअंदाज करने से बेकार साबित हो सकती है।

Exit mobile version