Site icon Samagra Bharat News website

हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद रामस्वरूप शर्मा का निधन, दिल्ली आवास में फंदे से लटकी मिली लाश

There is a lot of sad news of Himachal Pradesh. BJP MP Ramswaroop Sharma from Mandi in Himachal Pradesh has died in Delhi on

समग्र समाचार सेवा
मंडी, 17मार्च।
हिमाचल प्रदेश के बड़ी दुखद खबर है। हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा का बुधवार को दिल्ली में निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में अंतिम सांस ली।

जानकारी के मुताबिक अपने निवास में 62 वर्षीय बीजेपी सांसद रामस्वरूप शर्मा का शव फंदे से लटका हुआ मिला। फिलहाल खुदकुशी के कारण का पता नहीं चल पाया है।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, उन्हें सांसद के एक स्टाफ ने सुबह करीब 8.30 बजे जानकारी दी कि आरएमएल अस्पताल के पास गोमती अपार्टमेंट में बीजेपी सांसद रामस्वरूप शर्मा ने आत्महत्या कर ली है। घटना स्थल पर जब अधिकारी पहुंचे तो उनका कमरा अंदर से बंद था। जब दरवाजे को तोड़कर खोला गया को उनका शव फंदे से लटका मिला। उनके कमरे के अंदर से काफी मात्रा में दवाइयां मिली हैं।

Exit mobile version