Site icon Samagra Bharat News website

राज्यपाल से श्री जागेश्वर प्रसाद ने की सौजन्य भेंट

समग्र समाचार सेवा
रायपूर, 18 मार्च।

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ समाज पार्टी के प्रान्तीय संगठन सचिव श्री जागेश्वर प्रसाद ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को ‘जागरण दूतः जागेश्वर’ और ‘छत्तीसगढ़ राज्य: आंदोलन का इतिहास’ नामक पुस्तक भेंट की। राज्यपाल ने उनका शाल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। इस अवसर पर श्री शिवकुमार ताम्रकार भी उपस्थित थे।

Exit mobile version