Site icon Samagra Bharat News website

मसूरी: युवक की संदिग्ध हालत में मौत, लोगों ने हत्या की जताई आशंका

The body of a 26-year-old youth in the Campati area of Tehri district near Mussoorie has been stirred in the area due to the body being

सुनील सोनकर

मसूरी, 18 मार्च।
मसूरी के पास टिहरी जनपद के कैम्पटी क्षेत्र में एक 26 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के किचन में शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि युवक मसूरी अपने पत्नी के घर से वापस अपने कैम्पटी स्थित किराए के मकान पर गया था जहां पर मंगलवार की देर शाम को युवक का शव लहूलुहान हालत में कमरे में मिला जिसकी सूचना स्थानीय निवासियों ने कैम्पटी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही कैम्पटी पुलिस थाना इंचार्ज नवीन जुराल द्वारा सभी साक्ष्य जुटाकर युवक के शव को कब्जे में लेकर मसूरी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कैम्पटी पुलिस इंचार्ज ने बताया कि मृतक युवक शिवदास पुत्र प्रेमदास निवासी ग्राम दरोगी थाना पुरोला कैम्पटी में किराए के मकान में रहता था और कैम्पटी क्षेत्र फोटोग्राफी का काम करता था। मुतक अपनी पत्नी को मसूरी मायके में छोड़ कर वापस कैम्पटी आया था वहीं मगंलवार की देर शाम को उसका शव किचन में बरामद हुआ वहीं युवक के सर पर चोट के निशान थे। उन्होने कहा कि मामला संदिग्ध प्रतित हो रहा है जिसकी सभी पहलूओं पर जांच की जा रही है वही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी देखा जा रहा है।
बताया जा रहा है मृतक घर के किचन में खून से लथपथ हालत में मृत पडा हुआ था वह युवक का मोबाइल फोन भी नहीं बरमाद हुआ है इससे प्रतीत हो रहा है कि किसी ने युवक की हत्या की गई होगी। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया कि मामले की हर पहलू पर जांच की जाए और अगर यह हत्या हुई है तो दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। सामाजिक कार्यकर्ता व पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य संदीप खन्ना ने कहा कि क्षेत्र में हुए घटना की गंभीरता से जांच की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि युवक की घर की हालत देखकर लग रहा है कि युवक की हत्या हुई है। उन्होंने पुलिस से आग्रह किया कि वह इस मामले में किसी प्रकार की कोताही ना बरतें।

Exit mobile version