Site icon Samagra Bharat News website

कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद बीएमसी का बड़ा फैसला, किसी भी मॉल में प्रवेश के पहले होगा कोरोना टेस्ट

After 24,492 new cases of Kovid-19 in India, the total number of infected in the country increased to 1,14,09,831. More than

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 19 मार्च।
मुंबई में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार कोरोना के खिलाफ जंग में काफी सख्त नजर आ रही है। बीते 24 घंटों में मुंबई शहर के अंदर 2877 मामले सामने आए हैं। जबकि 8 लोगों की मौत हुई है। शहर में अब तक 11 हज़ार 559 मौतें हो चुकी हैं। इसी बात के मद्देनजर बीएमसी ने कुछ नई गाइडलाइन जारी की हैं। जिनके मुताबिक अब मुंबईकरों को मॉल में जाने के पहले करवाना होगा कोरोना टेस्ट।

मुंबई में बढ़ते कॉविड मामलों को देखते हुए बीएमसी ने अब मुंबईकरों के लिए नया आदेश जारी किया है। जिसके मुताबिक शहर के किसी भी मॉल में प्रवेश करने के पहले तमाम नागरिकों को कोरोना टेस्ट अनिवार्य रूप से करवाना होगा। इसके लिए बीएमसी के कर्मचारी मॉल के बाहर स्वाब लेने के लिए मौजूद रहेंगे।

बीएमसी ने यह भी स्पष्ट किया है कि जो भी व्यक्ति कोरोना का टेस्ट नहीं करवाया जाए उसे मॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी को रैपिड एंटीजन टेस्ट करवाना होगा।

बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना मामलों ने बीते 6 महीनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बीते 24 घंटों में अब तक राज्य में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र में एक दिन के अंदर 25हज़ार 833 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं जबकि 58 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक कोरोना की कुल मरीजों की संख्या 23 लाख 96 हज़ार 340 तक पहुंच चुकी है। वहीं कुल मौतों का आंकड़ा 53 हज़ार 138 तक पहुंच चुका है।

 

Exit mobile version