Site icon Samagra Bharat News website

सीबीआई ने भ्रष्टाचार को लेकर की राष्ट्रव्यापी कार्रवाई

अजय रमोला

समग्र समाचार सेवा
देहरादून,19 मार्च।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रविवार को बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार पर सख्त रूख अख्तियार करते हुए दस राज्यों में राष्ट्रव्यापी कार्रवाई कर पिछले कुछ समय से निशाने पर रहे केंद्र सरकार के कई संस्थानों पर छापे मारे।
सीबीआई देहरादून शाखा की दो टीमें हरिद्वार स्थित रेलवे स्टेशन और रेलवे अस्पताल में छापेमारी कर रही हैं। सीबीआई सूत्रों ने बताया कि यहां कुछ दस्तावेज कब्जे में लिए गए हैं। एसपी सीबीआई पीके पाणिग्रही ने छापेमारी की पुष्टि करते हुए कहा है कि छापेमारी से टीमों कें लौटने के बाद ही वह टिप्पणी कर पाएंगे।
सीबीआई की अलग-अलग शाखा की टीमें देश भर में केंद्र सरकार के संस्थानों पर छापेमारी के साथ शुरू हुई जिससे अधिकारियों में दहशत फैल गई। इस छापेमारी की शुरूआत केंद्र सरकार के निर्माण विभाग से हुई। इसके बाद केंद्र सरकार के उपक्रम के तहत सार्वजनिक परिवहन, सुरक्षा एजेंसी और संस्था सहित अन्य विभागों में भी हरिद्वार रेलवे स्टेशन, रेलवे अस्पताल समेत अन्य स्थानों पर छापेमारी की गई।

 

Exit mobile version