Site icon Samagra Bharat News website

यूपी सरकार के 4 साल पूरे होने पर बोले सीएम योगी आदित्यनाथ- नहीं हुआ कोई दंगा, अपराधियों पर लगा अंकुश

CM Yogi Adityanath addressed the media after releasing the state level 'Development Handbook' at a function organized to successfully complete four years of the Uttar Pradesh government. Deputy CM Keshav Prasad Maurya, Deputy CM Dr. Dinesh Sharma and BJP state president Swatantra Dev Singh were also present on the occasion.

समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 19 मार्च।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेश स्तरीय ‘विकास पुस्तिका’ का विमोचन करने के बाद मीडिया को संबोधित किया। इस अवसर पर उनके साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद थे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के मार्ग निर्देशन में उत्तर प्रदेश की सरकार ने आज चार वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया है। हम प्रदेश की 24 करोड़ जनता को अभिनंदन करते हैं। आज के ही दिन उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी थी। उस दिन के बाद से हमने पीछे मुड़कर नहीं देखा। पिछले चार वर्षों में उत्तर प्रदेश देश के विकास इंजन के रूप में उभरा है। हमारा लक्ष्य राज्य की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) के संदर्भ में बनाना है।

उन्होंने कहा कि मुझे हार्दिक संतुष्टि की अनुभूति है कि आज ही के दिन चार वर्ष पहले उत्तर प्रदेश का दायित्व हमारी सरकार ने संभाला था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय मंत्रिमंडल की मदद से हमने प्रदेश में कई परिवर्तन किए हैं। केंद्र सरकार की सभी योजनाओं में जहां पहले उत्तर प्रदेश 23वें नंबर पर रहता था लेकिन आज अपनी कार्यनीति की वजह से पहले नंबर पर है। प्रदेश में जब अर्थव्यवस्था, निवेश अनुकूल वातावरण, प्रति व्यक्ति आय की बात आती थी तो हम प्रथम तीन स्थानों में भी नहीं टिकते थे। प्रदेश में बेरोजगारी भी ज्यादा थी। आज प्रदेश निवेश अनुकूल वातावरण बनाने में सफल रहा है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह वही प्रदेश है जो कभी गन्ना उत्पादन में पहले नंबर था, लेकिन पूर्व की सरकारों ने गन्ना मिलों को बंद कर इसे बर्बाद कर दिया था। इसके बाद हमारी सरकार ने गन्ना उत्पादन को फिर से एक नए मुकाम पर पहुंचाया है। जहां गन्ना किसानों को रिकॉर्ड भुगतान हुआ है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में जो जीरो टॉलरेंस की नीति रही है। उसका परिणाम रहा है कि डकैती, दुष्कर्म तथा भ्रष्टाचार में भारी कमी देखने को मिली है। पुलिस रिफॉर्म को लेकर काफी समय से मांग चल रही थी, जिसे सरकार ने कमिश्नरेट सिस्टम लागू कर उसे अमल में लाया, पुलिस कॢमयों को मूलभूत सुविधाओं सहित अन्य कमी को पूरा किया गया। इसी प्रदेश में निवेश के लिए कोई आना नहीं चाहता था, यहां डर का माहौल था लेकिन आज प्रदेश निवेशकों की पहली पसंद बना है। विगत चार वर्षों में सभी पर्व पूरी शांति के साथ सम्पन्न हुए, चार वर्ष में कोई दंगा नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि चार वर्ष पहले पहले जिस उत्तर प्रदेश को देश और दुनिया में बीमारू कहा जाता था, जहां युवा पलायन को मजबूर था, आज उसकी प्रगति और नीतियां अन्य राज्यों के लिए उदाहरण बन रही हैं। हमने प्रदेश में निवेश का माहौल बनाया। पहले यूपी में बेरोजगारी दर अधिक थी, लेकिन उत्तर प्रदेश अब बीमारू राज्य नहीं रहा। हमारे कार्य के परिवर्तन के बाद से उत्तर प्रदेश को एक नई पहचान मिली है।

उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता के पथ पर तेजी से बढ़ता हुए उत्तर प्रदेश में चार वर्ष में 40 लाख परिवारों को आवास मिले हैं। हर गांव की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाया गया है। प्रदेश सरकार ने पूंजी निवेश की राह में आने वाली बाधाओं को चिह्नति कर सिंगल विंडो प्रणाली के माध्यम से निवेश प्रक्रियाओं को सुगम बनाया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण काल में विश्व स्वास्थ्य संगठन से लेकर वैश्विक मीडिया जगत तक में उत्तर प्रदेश की कोरोना संघर्ष रणनीति की सराहना की गई। नि:संदेह इस आपदाकाल में राष्ट्रीय पटल पर एक नया उत्तर प्रदेश उभर कर आया है।

उन्होंने कहा कि खाद्यान्न उत्पादन में भी प्रदेश ने बेहतर प्रदर्शन किया। हमने किसानों के हितों के लिए कार्य प्रारम्भ किए हैं। सॉयल हेल्थ कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई जैसी योजनाएं प्रदेश में लागू हुई हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी एवं ग्रामीण) में उत्तर प्रदेश देश में पहले स्थान पर है। विश्व के सबसे बड़े अभियान स्वस्थ भारत मिशन के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में 2.61 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण किया गया है। खाद्यान्न उत्पादन में भी प्रदेश ने बेहतर प्रदर्शन किया।

Exit mobile version