Site icon Samagra Bharat News website

एक बार फिर गिरी सोने औऱ चांदी के दाम, सोना खरीदने का है अच्छा मौका

Gold prices fell on Friday in the Indian bullion market, due to which gold prices fell to a record low in early trade today. On Friday, gold futures on MCX fell 0.1% to Rs 44,904 per 10 grams, while silver futures slipped 1% to Rs 67,100 per kg. In the last trading session, the price of gold had increased by Rs 105 per 10 grams and silver had seen a rise of up to Rs 1,000 per kg.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 19 मार्च।

भारतीय सराफा बाजार में आज शुक्रवार को सोने चांदी के दाम में गिरावट देखी गई, जिसके कारण आज शुरुआती कारोबार में सोने के दाम रिकॉर्ड कम हो गया। शुक्रवार को एमसीएक्स (MCX) पर सोना वायदा 0.1% गिरकर 44,904 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी वायदा 1% फिसलकर 67,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में सोने के दाम में 105 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोत्तरी आई थी और चांदी में 1,000 रुपये प्रति किलो तक की तेजी देखी गई थी।

दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को गोल्‍ड के भाव 44,904 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने के दाम 9 महीने के निचले स्तर पर हैं। सोना हाजिर आज 0.4% गिरकर 1,730.06 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी वायदा 1% फिसलकर 67,100 प्रति किलोग्राम पर आ गई। जबकि कल गुरुवार को चांदी 1000 रुपये महंगी हुई थी। वहीं अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में चांदी 0.6% गिरकर 25.89 डॉलर और प्लैटिनम 0.7% की गिरावट के साथ 1,198.19 डॉलर पर बंद हुआ।

Exit mobile version