Site icon Samagra Bharat News website

थर्ड अंपायर की गलती का शिकार सूर्यकुमार, सेलिब्रिटीज ने उठाए सवाल

Suryakumar Yadav played a brilliant innings, batting for the first time in T20 International cricket, but he fell victim to a wrong decision by third umpire Virender Sharma and was dismissed. Let me tell you that it is believed that if they were not given out, they would have proved more beneficial for Team India.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 19मार्च।

सूर्यकुमार यादव टी-20 इंटनेशनल क्रिकेट में पहली बार बल्लेबाजी करते हुए शानदार पारी खेली, लेकिन वो थर्ड अंपायर वीरेंद्र शर्मा के एक गलत फैसले का शिकार हुए और आउट कर दिए गए। बता दें कि माना जा रहा है कि अगर वो आउट नहीं दिए जाते तो टीम इंडिया के लिए और ज्यादा फायदेमंद साबित होते।

सूर्यकुमार यादव ने अपनी टी-20 इंटरनेशनल करियर की पहली ही गेंद पर जोरदार छक्का लगाया। गेंदबाज जोफ्रा आर्चर भी सूर्य का कॉन्फिडेंस देखकर हैरान रह गए। उन्होंने इस सीरीज के दूसरे मैच में डेब्यू किया था लेकिन बदकिस्मती से उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला।

सूर्यकुमार यादव ने 31 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्के की मदद से शानदार 57 रन की पारी खेली। टी-20 इंटरनेशनल करियर में पहली बार बल्लेबाजी करने के साथ उन्होंने ये साबित कर दिया कि वो टीम इंडिया में लंबा करियर बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

लेकिन थर्ड अंपायर के गलत फैसले के कारण वे आउट हो गए। सूर्य ने जब सैम कुरेन की गेंद को फाइन लेग की तरफ हिट किया तब फील्डर डेविड मलान ने डाइव लगाया और कैच करने की कोशिश की। रिप्ले में गेंद जमीन को साफ छूती हुई दिखाई दे रही थी, लेकिन टीवी अंपायर ने फील्ड अंपायर के आउट के फैसले को बरकरार रखा।

उनके इस गलत फैसले पर कई ससेलिब्रिटीज ने सवाल उठाए है। वीरेंद्र सहवाग ने थर्ड अंपायर को ट्रोल किया तो वसीम जाफर भी पीछे नहीं रहे। यहां तक कि बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने कहा है कि गेंद जमीन पर थी। इसके अलावा भी कई क्रिकेट फैंस ने अंपायर को लताड़ लगाई है।

Exit mobile version