Site icon Samagra Bharat News website

पाकिस्तान के पीएम इमरान खान को हुआ कोरोना, हाल ही में लगवाया था चीनी साइनोफार्म वैक्सीन

Pakistan Prime Minister Imran Khan has been found to be Kovid-19 positive. His special assistant gave this information.

समग्र समाचार सेवा
इस्लामाबाद, 20 मार्च।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके विशेष सहायक ने ये जानकारी दी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवाओं, विनियमों और समन्वय पर प्रधान मंत्री के विशेष सहायक ने ट्वीट कर बताया कि पाकिस्तान के पीएम इमरान खान कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने घर पर खुद को आइसोलेट किया है।
बता दें कि हाल ही में इमरान खान ने चीनी साइनोफार्म वैक्सीन का पहला टीका लगवाया था। गुरुवार को 68 वर्षीय खान के टीकाकरण की पुष्टि स्वास्थ्य मामलों के उनके विशेष सहायक डॉक्टर फैसल सुल्तान ने की थी।

 

Exit mobile version