Site icon Samagra Bharat News website

बंगाल विधानसभा चुनाव: टीएमसी के घोषणापत्र की खास बातें

West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee released her party TMC manifesto on Wednesday. Issuing the manifesto, the Chief

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 23 मार्च।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को अपनी पार्टी TMC का घोषणापत्र जारी किया। घोषणापत्र जारी करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने लोगों की आय में बढ़ोतरी की है. कोरोना संकट के बावजूद हमने कमाई बढ़ाई है. उन्होंने कहा कि हमने सभी लोगों के लिए काम किया है।
इस घोषणपत्र में ममता बनर्जी ने वादों की झड़ी लगा दी।
टीएमसी के घोषणापत्र की खास बातें-

1. उन्होंने विधवाओं के पेंशन को बढ़ाकर एक हजार रुपये करने का वादा किया. इसके साथ-साथ ममता ने SC/ST को सालाना 12 हजार रुपये और निन्म आय वर्ग के लोगों को 6 हजार रुपये सालाना मदद देने का भी ऐलान किया।
2.इसके अलावा टीएमसी प्रमुख ने दुआरे योजना के तहत लोगों के घर-घर तक राशन पहुंचाने की भी बात कही. उन्होंने पांच लाख लोगों को रोजगार देने का भी वादा किया। इसके साथ-साथ किसानों को एक एकड़ जमीन पर 10 हजार रुपये सालाना देने का भी वादा किया है।
3. सरकार जनता के घर-घर तक पहुंचेगी
4. गरीबों और SC-ST को सालाना 12 हजार रुपये की मदद देंगे
5. निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए सालान 6 हजार रुपये
6. पांच लाख का हेल्थ इंश्योरेंश चलता रहेगा
7. छात्रों के लिए क्रेडिट कार्ड लाने की घोषणा
8.कम आय वालों को एक हजार रुपये का भत्ता देंगे
9.किसानों को एक एकड़ जमीन पर 10 हजार रुपये देने का वादा
10.पांच लाख लोगों को रोजगार देने का वादा
11.आदिवासियों के लिए 25 लाख घर बनाए जाएंगे
12.OBC दर्जा के लिए टास्क फोर्स बनाने का वादा

Exit mobile version