Site icon Samagra Bharat News website

बंगाल विधानसभा चुनाव: बीजेपी के घोषणा पत्र की खास बातें

Home Minister Amit Shah on Sunday released the manifesto detailing the BJP's vision of West Bengal. The roadmap for making

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 23 मार्च।
भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। पार्टी ने इसे सोनार बंगाल संकल्प पत्र नाम दिया है।

गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को पश्चिम बंगाल को लेकर बीजेपी के विजन को बताने वाले मेनिफेस्टो को जारी किया। मेनिफेस्टो में सोनार बांगला बनाने का रोडमैप बताया गया है।

अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की जनता की अपेक्षाएं पूरी करने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि हम संकल्प ले रहे हैं, ये सिर्फ घोषणायें मात्र नहीं है। हम बंगाल को सोनार बांग्ला बनाएंगे. ये कोई कोरी कल्पना नहीं है. हमने संकल्प पत्र को अहम स्थान दिया है।

बीजेपी का घोषणा पत्र

बंगाल को भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिए बीजेपी CMO के अंतर्गत एंटी करेप्सन हेल्पलाइन की शुरुआत करेगी, जिससे कोई भी नागरिक शिकायत सीधे मुख्यमंत्री को पहुंचा पाएगा.

उन्होंने कहा कि हर वर्ष किसानों को भारत सरकार का जो 6000 रुपये आते हैं उसमें राज्य सरकार का 4,000 रुपये जोड़कर कुल 10,000 रुपये किसानों को हर साल दिए जाएंगे. उन्होंने कहा कि कृषक सुरक्षा योजना के तहत हम हर भूमिहीन किसान को हर वर्ष 4,000 रुपये की सहायता देंगे.

– शांति निकेतन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलाने के लिए 150 करोड़ रुपये आवंटित करेंगे.
– हुगली नदी के किनारे घाट बनवाकर गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा.
– पढ़ाई में बांग्ला भाषा को अनिवार्य किया जाएगा.
– मेडिकल, इंजीनियरिंग समेत तमाम तकनीकि शिक्षा की पढ़ाई बांग्ला भाषा में कराई जाएगी.
– बंगाल को पर्यटन हब बनाने के लिए 1000 करोड़ का शुरुआती फंड जारी किया जाएगा.
– 5 रुपये की कीमत पर दिन में तीन बार पोषण युक्त आहार मिले, अन्नपूर्णा रसोई शुरू की जाएंगी.
– चाय बागान के श्रमिकों का वेतन बढ़ाकर 350 रुपये प्रतिदिन किया जाएगा.
– हर तहसील में एकलव्य मॉडल रिहायशी स्कूल की स्थापना की जाएगी
– 22,000 करोड़ की लागत से कोलकाता का विकास किया जाएगा.
– कोलकाता में 10 मल्टी लेवल पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे.
– उत्तर बंगाल, जंगलमहल और सुंदरवन क्षेत्र में 3 नए AIIMS बनाए जाएंगे.
– राज्य सरकार की सभी नौकरियों में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का काम करेंगे.
– मछुआरों को सालाना 6,000 रुपये की सहायता देने का काम भाजपा सरकार करेगी.
– पहले ही कैबिनेट में बंगाल के हर गरीब को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा.

Exit mobile version