समग्र समाचार सेवा
मसूरी/देहरादून, 25 मार्च।
देव प्रयाग कीर्ति नगर जन कल्याण समिति के फूलों की होली कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ अतिथियों व सदस्यों ने जमकर नृत्य किया। इस मौके पर वक्ताओं ने सभी को आपसी सौहार्द बनाये रखने के साथ ही होली की शुभकामनाएं दी।
कुलड़ी पार्किंग के सभागार में देव प्रयाग कीर्तिनगर जन कल्याण समिति के होली मिलन में वक्ताओं पूर्व विधायक व उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष जोत सिह गुनसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली, पूर्व अध्यक्ष मंड़ी परिषद उपेंद्र थापली, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार, उत्तराखंड आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष देवी गोदियाल, राज्य आंदोलनकारी सुभाषिनी बत्र्वाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल आदि ने सभी को होली की शुभ कामनाएं दी व कहा कि पहली बार मसूरी में सभी राजनैतिक दलो, सामाजिक संगठनों ने समिति के तत्वाधान में आयोजित फूलों की होली कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सामाजिक समरसता व सांप्रदायिक सौहार्द का परिचय दिया। वक्ताओं ने इसके लिए समिति का धन्यवाद किया।

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष देवेंद्र उनियाल ने सभी अतिथियों का कार्यक्रम में आने पर आभार व्यक्त किया व कहा कि समिति सामाजिक सरोकारों से जुड कर समाज की सेवा व जरूरतमंदों की सेवा का कार्य कर रही है। तथा आगे भी करती रहेगी। उन्होंने समिति के सदस्यों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विशेष आभार व्यक्त किया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष देवेंद्र उनियाल ने सभी अतिथियों का कार्यक्रम में आने पर आभार व्यक्त किया व कहा कि समिति सामाजिक सरोकारों से जुड कर समाज की सेवा व जरूरतमंदों की सेवा का कार्य कर रही है।