Site icon Samagra Bharat News website

नैशविला रोड़ में निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Ganesh Joshi, Minister of Military Welfare, Industrial Development, MSME and Khadi Village Industries of the state inspected the road

समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 27 मार्च।
प्रदेश के सैनिक कल्याण, औद्योगिक विकास, एमएसएमई एवं खादी ग्रामोद्योग मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को देहरादून के नैशविला रोड़ में निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क में मिट्टी के ढ़ेरों को तत्काल हटाया जाए ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि एक सप्ताह के भीतर सड़क निर्माण का कार्य पूर्ण कर लें ताकि क्षेत्रवासियों को असुविधा न हो।

इस अवसर पर प्रांतीय खण्ड के अधिशासी अभियंता डीसी नौटियाल, महेश भट्ट सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version