Site icon Samagra Bharat News website

मुख्य सचिव ने किया मीडिया सेंटर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

Chief Secretary Shri Omprakash on Saturday inspected the media center set up for Kumbh during his visit to Haridwar.

समग्र समाचार सेवा
हरिद्वार/ देहरादून, 27 मार्च।
मुख्य सचिव श्री ओमप्रकाश ने शनिवार को अपने हरिद्वार दौरे के दौरान कुंभ के लिए बनाए गए मीडिया सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि यहां आने वाले मीडिया कर्मियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो।
शनिवार को मुख्य सचिव सीसीआर टावर में अधिकारियों की बैठक लेने के बाद सीधे चांदीटापू नीलधारा में बनाए गए मीडिया सेन्टर पर पहुँचे। उन्होंने मीडिया सेन्टर में सभा कक्षा, वर्किंग स्टेशन, वीआईपी लाउंज आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पर की गई व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए इनमें सुधार के सुझाव भी दिए। उन्होंने मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा कि आज कुंभ की तैयारियों का जायजा लिया है। भूपतवाला अस्पताल के निरीक्षण में कुछ कमियां मिली हैं जिन्हें दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कुंभ भव्य, दिव्य और सुरक्षित हो यह सुनिश्चित कराया जा रहा है। इस अवसर पर गढ़वाल आयुक्त श्री रविनाथ रमन, मेलाधिकारी श्री दीपक रावत, सूचना महानिदेशक श्री रणवीर सिंह चौहान आदि अधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version