समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 27 मार्च।
जिलाधिकारी डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट ऋर्षिपर्णा सभागार में आयोजित होली मिलन समारोह में सभी विभागों के अधिकारी/कर्मचारियों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंनें देशावासियों/जनपदवासियों सहित उपस्थित सभी अधिकारियों/ कर्मचारियों को होली के इस पावन पर्व को सौहार्द्ध, भाईचारे के साथ मनाते हुए कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत गृह मंत्रालय भारत सरकार एवं उत्तराखण्ड शासन की गाईडलाईन के अनुरूप सुरक्षित तरीके से मनाते हुए अन्य को इसके लिए प्रेरित करने की अपेक्षा की।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि/रा बीर सिंह बुदियाल, नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, उप जिलाधिकारी सदर गोपालराम बिनवाल, मुख्य कोषाधिकारी रोमिल चौधरी, कोषाधिकारी अमित सैनी, तहसीलदार सदर, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी डॉ दीपशिखा रावत, अध्यक्ष कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ राजेन्द्र रावत सहित कलेक्ट्रेट परिसर के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।