Site icon Samagra Bharat News website

होलिका दहन 2021: जानें क्यों जलाया जाता है होलिका, क्या है इसकी कहानी

Tomorrow is Holika Dahan on March 28, Holika is lit on this day. Holika Dahan is an important festival of Hindus

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 27 मार्च।
कल यानि 28 मार्च को होलिका दहन है, इस दिन होलिका जलाया जाता है।
होलिका दहन, हिन्दुओं का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसमें होली के एक दिन पहले सन्ध्या को होलिका का दहन किया जाता है। होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व के रूप में मनाया जाता है।

कथा
हिरण्यकश्यप का पुत्रबित्तों की बातें सुनकर शेर क्यों डर गया? प्रह्लाद, भगवान विष्णु का परम भक्त था। पिता के लाख कहने के बावजूद प्रह्लाद विष्णु की भक्ति करता रहा। असुर पुत्र होने के बावजूद नारद मुनि की शिक्षा के परिणामस्वरूप प्रह्लाद महान नारायण भक्त बना। असुराधिपति हिरण्यकश्यप ने अपने पुत्र को मारने की भी कई बार कोशिश की परन्तु भगवान स्वयं उसकी रक्षा करते रहे और उसका बाल भी बांका नहीं हुआ। असुर राजा की बहन होलिका को भगवान शंकर से ऐसी चादर मिली थी जिसे ओढ़ने पर अग्नि उसे जला नहीं सकती थी। होलिका उस चादर को ओढ़कर प्रह्लाद को गोद में लेकर चिता पर बैठ गई। दैवयोग से वह चादर उड़कर प्रह्लाद के ऊपर आ गई, जिससे प्रह्लाद की जान बच गई और होलिका जल गई। इस प्रकार हिन्दुओं के कई अन्य पर्वों की भाँति होलिका-दहन भी बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है।

Exit mobile version