Site icon Samagra Bharat News website

पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी के भाई सौमेंदु की कार पर हमला, ड्राइवर की आंख पर लगी चोट

The first phase of voting for the West Bengal Assembly Elections 2021 is going on today. The BJP has emerged as the second largest party here.

समग्र समाचार सेवा
कोलकत्ता, 27 मार्च।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के लिए आज पहले चरण का मतदान जारी है। यहां भाजपा दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इस बीच टीएमसी से बीजेपी में शामिल हुए शुभेंदु अधिकारी के भाई सौमेंदु अधिकारी की गाड़ी पर हमला हुआ है। बता दें कि हमले में गाड़ी के सारे शीशे चकनाचूर हो गए और ड्राइवर को चोट आई है। सोमेंदु के ड्राइवर की आंख पर काफी चोट आई है।

जानकारी के मुताबिक, सौमेंदु की कार पर पुर्वी मेदिनीपुर जिले की कांथी (विधानसभा में हमला किया गया है। हालांकि, इस हमले में सौमेंदु अधिकारी को कोई चोट नहीं आई है। हमले के वक्त सौमेंदु गाड़ी में नहीं थे।

इस मामले को लेकर सौमेंदु ने कहा कि टीएमसी ब्लॉक अध्यक्ष राम गोविंद दास और उनकी पत्नी के नेतृत्व में तीन मतदान केंद्रों पर धांधली जारी है। मेरे यहां आने से उनके बुरे काम में बाधा पैदा हो रही है, इसलिए उन्होंने मेरी गाड़ी पर हमला किया और मेरे ड्राइवर तक को पीटा।

 

Exit mobile version