Site icon Samagra Bharat News website

कानपुर विकास प्राधिकरण की 132वीं बोर्ड बैठक में 1120 करोड़ का बजट हुआ पास

The 132nd board meeting held on Friday at the Kanpur Development Authority was held.

समग्र समाचार सेवा
कानपुर, 28मार्च।
कानपुर विकास प्राधिकरण में शुक्रवार को आयोजित हुई 132 वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न हुई. कमिश्नर की अध्यक्षता में कानपुर विकास प्राधिकरण के सभागार में हुई बोर्ड बैठक में प्रस्तावित मॉडर्न सिटी योजना को विकसित करने का प्रस्ताव पास हुआ. इसके साथ ही शहरी आवास के विकास के साथ 24 प्रस्तावों पर मुहर लगी.कानपुर मंडल के मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर की अध्यक्षता में कानपुर विकास प्राधिकरण की 132 वीं बोर्ड मीटिंग 5 घंटो के बाद सम्पन्न हुई. बैठक के एजेंडे में अयोध्या डेवलपमेंट प्लान की तर्ज पर गंगा किनारे मॉडर्न सिटी आवासीय योजना के साथ कुल 24 प्रस्तावों को हरी झंडी मिल गई. इसमें केडीए के 8631 क्वार्टरों का किराया फिलहाल न बढ़ाकर कर उनमें रह रहे लोगों को केडीए संम्पत्ति खरीदने का भी सुनहरा मौका देगा. बता दें कि अभी तक कानपुर विकास प्राधिकरण इन क्वार्टरों में 50 हजार लोग रहते हैं. जिनसे प्राधिकरण 200 रुपये प्रति माह से लेकर 866 रुपये तक का किराया वसूलता है.
बोर्ड मीटिंग में उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मॉडर्न सिटी को बसाने के प्रस्ताव को चर्चा के बाद बजट पास कर दिया गया. अयोध्या डेवलपमेंट प्लान की तर्ज पर कानपुर और उन्नाव के गंगा नदी के किनारे 32 गांवो की जमीनों पर मॉडर्न सिटी आवासीय योजना को बसाया जाना है. उम्मीद की जा रही है कि बोर्ड मीटिंग में प्रस्ताव पास होने के बाद अब आवासीय योजना को अमलीजामा पहनाया जाएगा. इसके साथ ही केडीए ने अपनी आय बढ़ाने के लिए 2014 तक की प्रॉपर्टी को कंपनी के माध्यम से बेचने का भी प्रस्ताव पास कर दिया

क्या है मॉडर्न सिटी आवासीय योजना
यूपी सरकार की मॉडर्न सिटी आवासीय योजना के तहत कानपुर नगर के तीन गांव के साथ उन्नाव जनपद के गंगा किनारे के 29 गांवों की जमीन पर सिटी योजना को विकसित करना है. कानपुर के तीन गांव चयनित किए गए हैं. इनमें शामिल लुधवाखेड़ा, लक्ष्मीखेड़ा, कटरी शंकरपुर सरांय हैं

Exit mobile version