Site icon Samagra Bharat News website

रिटायरमेंट से पहले पद से हटाए गए चार आईजी, पुलिस के स्टेट कैडर के अफसरों में असंतोष

The Yogi government is constantly making changes in the police department, but this decision of the government is showing

समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 28 मार्च।
योगी सरकार पुलिस विभाग में लगातार बदलाव कर रही है, लेकिन सरकार के इस फैसलें से पुलिस के स्टेट कैडर के अफसरों में असंतोष दिखाई दे रहा है।  अब पुलिस के स्टेट कैडर के चार आईजी को रिटायरमेंट से पहले ही पद से हटा दिया गया है। ये आईजी कुछ ही दिनों बाद रिटायर होने वाले थे। रिटायरमेंट से पहले ही इन अफसरों की इस तरीके से असम्मानजनक विदाई से पुलिस के स्टेट कैडर में असंतोष व्याप्त हो गया है।
बता दें कि स्टेट कैडर ने इस घटना को अपमानजनक माना है। इस घटना से पुलिस अफसरों में असंतोष दिखाई दे रहा है। सुभाष बघेल को भी जहां झांसी के आईजी पद से हटाया गया है, वहीं राजेश पांडेय बरेली के आईजी पद से हटा दिए गए हैं।

पीयूष श्रीवास्तव को आईजी मिर्जापुर के पद से हटा दिया गया है तो वहीं श्रीपर्णा गांगुली को नोएडा आईजी के पद से हटाया गया है। इन सभी को लखनऊ में साइड पोस्टिंग दे दी गई है।

ज्ञात हो कि ये सभी पुलिस अधिकारी पिछले 35 सालों से सेवा दे रहे थे और प्रमोशन के बाद आईजी के पद तक पहुंचे थे। ये लोग स्टेट कैडर के वरिष्ठतकम अधिकारी रहे हैं।

वहीं सूत्रों के अनुसार पीपीएस एसोसिएशन इन चारों के आईजी के पद से हटाए जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखेगा। इस पत्र के माध्यम से पीपीएस एसोसिएशन सरकार से अपना विरोध दर्ज करवाएगा।

बताया जा रहा है कि इन चारों ही अधिकारियों की छवि बेदाग रही है और इनको इस तरीके से असम्मानजनक विदाई दी जा रही है। इसी बात को लेकर पुलिस अधिकारियों में ये नाराजगी देखी जा रही है।

Exit mobile version