Site icon Samagra Bharat News website

जो बाइडन ने ‘वैश्विक जलवायु चर्चा’ के लिए दुनिया के कई नेताओं को किया आमंत्रित, पीएम मोदी भी हैं शामिल

US President Joe Biden has invited 40 leaders of the world for global climate discussion, including Prime Minister of India Narendra Modi.

समग्र समाचार सेवा
वाशिंगटन, 28 मार्च।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने वैश्विक जलवायु चर्चा के लिए दुनिया के 40 नेताओं को आमंत्रित किया है, जिसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग का नाम भी इसमे शामिल है। व्हाइट हाउस की तरफ से जारी किए गए बयान के मुताबिक, जलवायु शिखर सम्मेलन 22 और 23 अप्रैल को आयोजित होगा।

बता दें कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस संक्रमण के साथ ही वैश्विक स्तर पर लगातार बदल रही जलवायु चिंता का विषय बनी हुई है, जिसके चलते अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की तरफ से वैश्विक जलवायु चर्चा का आयोजन किया जा रहा है। फिलहाल अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन प्रशासन अपनी पहली वैश्विक जलवायु चर्चा के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Exit mobile version