Site icon Samagra Bharat News website

TMC नेता छत्रधर महतो को देर रात NIA ने किया गिरफ्तार 

The National Investigation Agency (NIA) has arrested Chhatradhar Mahato, a Maoist-turned-Trinamool Congress leader

समग्र समाचार सेवा

कोलकत्ता, 28 मार्च।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने माओवादी से तृणमूल कांग्रेस के नेता बने छत्रधर महतो को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि एनआईए ने महतो को देर रात 3 बजे लालगढ़ में स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक महतो को UAPA के तहत 2009 के राजधानी एक्सप्रेस केस में गिरफ्तार किया गया है.

जानकारी के मुताबिक महतो को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा. बता दें कि इससे पहले भी महतो को एनआईए ने गिरफ्तार किया था. लेकिन जेल से आने के बाद महतो को टीएमसी में शामिल कर लिया गया था. छत्रधर महतो बीते साल माओवाद का रास्ता छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे.

ममता बनर्जी ने लालगढ़ आंदोलन के दौरान छत्रधर महतो के साथ मंच साझा किया था और तभी से आरोप लगने शुरू हुए थे कि ममता बनर्जी माओवादियों का समर्थन ले रही हैं.10 साल जेल में गुजरे

जेल में 10 साल गुजारने के बाद छत्रधर महतो बीते साल फरवरी में रिहा हो गए थे. जिसके बाद टीएमसी ने महतो को जिला कमेटी में शामिल कर लिया. रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एनआईए को भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस अपहरण मामले की जांच करने का आदेश दिया था. 2009 में इस ट्रेन को अपहरण करने का आरोप पीसीएपीए पर लगा था. जो माओवादी इस घटना में शामिल थे वे छत्रधर महतो की रिहाई की मांग कर रहे थे. उस वक्त जंगलमहल इलाके में महतो लेफ्ट फ्रंट के खिलाफ मोर्चा खोले हुए थे.

Exit mobile version