Site icon Samagra Bharat News website

भारत-इंग्लैंड की वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने बयाना वर्ल्ड रिकॉर्ड, दर्ज की रोमांचक जीत

In the decisive ODI match against England, Team India registered a series win and named themselves.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 30 मार्च।
इंग्लैंड के खिलाफ निर्णायक वनडे मैच में टीम इंडिया ने रोमांचक जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम की. इस तीन मैचों की सीरीज में कई गगनचुंबी छक्के देखने को मिले. इस दौरान, दोनों टीमों की ओर से रिकॉर्ड कुल 67 सिक्स लगाए गए जो एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है. इससे पहले ये उपलब्धि श्रीलंका-न्यूजीलैंड के नाम थी. जिन्होंने 2019 की सीरीज में 57 छक्के जड़े थे. इंग्लैंड की ओर से जॉनी बेयरस्टो ने सबसे ज्यादा 14 छक्के जड़े, तो वहीं, भारत की ओर से ऋषभ पंत के बल्ले से 11 छक्के निकले. बता दें कि इससे पहले भारत और इंग्लैंड के बीच 2017 में खेली गई वनडे सीरीज में 56 छक्के लगे थे, जो कि इस सूची में तीसरे नंबर पर है

Exit mobile version