Site icon Samagra Bharat News website

यूपी सरकार का फैसला: पहली से 8वीं तक के स्कूल 4 अप्रैल तक रहेंगे बन्द

समग्र समाचार सेवा
लखनउ, 31 मार्च।
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर कोरोना वायरस तेजी बढ़ रहा है जिसके बाद योगी सरकार ने कि कक्षा 8 तक के स्कूल 4 अप्रैल यानी रविवार तक बंद रखने का फैसला लिया है। प्रदेश के मुख्य सचिव आरके तिवारी ने बताया कि अब कोरोना के मामले बढ़ते देख शासन ने कक्षा 8 तक के सभी स्कूल रविवार तक बंद रखने का निर्णय हुआ है. इसके अलावा अन्य विद्यालयों में कोविड प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन कराने का भी निर्देश दिया है।

होली पर्व के कारण सभी स्कूल 31 मार्च तक के लिए बंद किए गए थे. मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि किसी कार्यक्रम के आयोजन पर रोक नहीं है, लेकिन जुलूस, कार्यक्रम और सार्वजनिक समारोह के लिए अब प्रशासन की अनुमति जरूर लेनी होगी. राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. मार्च में हर दिन नए मामलों की संख्या बढ़ने का सिलसिला जारी है. प्रदेश में कोरोना से संक्रमित 1368 नए रोगी मिले हैं. पांच मरीजों की मौत हो गई है, जबकि 299 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं. बीते 24 घंटे के दौरान लगातार चौथे दिन लखनऊ में 400 से अधिक मरीज मिले हैं। मंगलवार को 446 नए संक्रमित मिले और चार मरीजों की मौत हुई है।

Exit mobile version