Site icon Samagra Bharat News website

रणबीर कपूर के बाद आलिया भट्ट को भी हुआ कोरोना, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Alia Bhatt has informed about this on her social media that she has been infected with this epidemic.

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 2 अप्रैल।
देश भर में कोरोना के आंकड़े तेजी बढ़ रहे है। इसका सबसे अधिक प्रभाव महाराष्ट यानि की मुंबई में दिखाई दे रहा है। कोरोना की चपेट में कई बॉलीवुड के सितारे आ चुके हैं। जहां हाल ही में रणबीर कपूर कोरोना से ग्रसित हो गए थे, वहीं अब उनकी लेडी लव आलिया भट्ट भी कोरोना की चपेट में आ गई है। आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है कि वो इस महामारी से संक्रमित हो गई हैं।

अभिनेत्री आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर खुद के पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। आलिया ने कहा कि, उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है और डॉक्टर द्वारा बतायी गई हर बात का ध्यान वो रख रही हैं. आप सभी के प्यार और दुआ के लिए बहुत शुक्रिया’।

Exit mobile version