Site icon Samagra Bharat News website

रॉबर्ट वाड्रा को हुआ कोरोना, प्रियंका गांधी भी आईसोलेशन में, रद्द की चुनावी रैलियां

Congress President Sonia Gandhi's son-in-law Robert Vadra has also been hit by Corona. After Robert is Corona, Priyanka Gandhi Vadra

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,2अप्रैल।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। रॉबर्ट को कोरोना होने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने असम चुनावी दौरे को रद्द कर दिया है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए प्रियंका ने कहा, हाल में कोरोना संक्रमण के संपर्क में आने के चलते मुझे अपना असम दौरा रद्द करना पड़ रहा है, मेरी कल की रिपोर्ट निगेटिव आई है, मगर डॉक्टरों की सलाह पर मैं अगले कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहूंगी। इस असुविधा के लिए मैं आप सभी से क्षमाप्रार्थी हूं, मैं कांग्रेस विजय की प्रार्थना करती हूं। गौरतलब है कि प्रियंका गांधी वाड्रा आज असम में प्रचार करने वाली थीं, जबकि कल वो तमिलनाडु के श्रीपेरुमबुदुर जाने वाली थीं। गौरतलब है कि असम में प्रियंका गांधी आज तीन सभाएं करने वाली थीं। प्रियंका दोपहर 12 बजे गोलपारा पूर्व में, दोपहर डेढ़ बजे गोलकगंज में और दोपहर साढ़े तीन बजे सरुखेत्री में जनसभा करने वाली थीं।

रॉबर्ट वाड्रा ने फेसबुक पोस्ट के जरिए बताया कि वह कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। जिसके बाद प्रियंका गांधी ने भई खुद को आईसोलेट कर लिया है। उन्होंने कहा है कि उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। लेकिन डॉक्टरों के कहने पर उन्होंने खुद को आईसोलेट कर लिया है। इसी वजह से उनकी सभी चुनाव रैलियां भी रद्द कर दी गई है।

Exit mobile version