Site icon Samagra Bharat News website

ताइवान के पूर्वी तट के पास भीषण ट्रेन हादसा- 36 की मौत, 70 से अधिक घायल

A horrific train accident occurred near the east coast of Taiwan killing 36 people and injuring more than 70 people.

समग्र समाचार सेवा
ताइपे,2 अप्रैल।
ताइवान के पूर्वी तट के पास भीषण ट्रेन हादसा हो गया जिसमें 36 लोगों की मौत हो गई और 70 से अधिक लोग घायल होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक ट्रक खड़ी चट्टान से गुजरते हुए नीचे आ गिरा और सुरंग से निकल रही ट्रेन ने ट्रक को टक्कर मार दी। ट्रेन का अधिकतर हिस्सा अब भी सुरंग में फंसे होने की वजह से, बाहर निकलने की कोशिश कर रहे यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के लिए दरवाजों, खिड़कियों और छत पर चढऩे को मजबूर होना पड़ रहा है।
यह हादसा शुक्रवार को सरकारी छुट्टी के दिन तोरोको जॉर्ज दर्शनीय क्षेत्र के पास सुबह नौ बजे के करीब हुआ है।

हुआलियन काउंटी के बचाव विभाग के मुताबिक ट्रेन के सुरंग से बाहर आते ही ट्रक ऊपर से गिरा जिससे शुरू के पांच डिब्बों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा। घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा पोस्ट की गई तस्वीरों और टीवी फुटेज में लोग सुरंग के प्रवेश के ठीक बाहर ट्रेन के एक डिब्बे के खुले हुए गेट पर चढ़ते हुए दिख रहे हैं। एक डिब्बे का अंदरूनी हिस्सा पूरी तरह उखडक़र बगल की सीट पर आ गिरा है। यह दुर्घटना चार दिन के टॉम्ब स्वीपिंग उत्सव के पहले दिन हुई है।

Exit mobile version