Site icon Samagra Bharat News website

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को किया ढेर, भाजपा नेता की हत्या में थे शामिल

At the same time, the three terrorists were successful in besieging and they were killed after a long running encounter. There was continuous firing

समग्र समाचार सेवा
श्रीनगर, 2 अप्रैल।
जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को भाजाप नेता के घर हुए हमले में शहीद हुए एक जवान की शहादत का बदला भारतीय सुरक्षाबलों ने ले लिया है। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। शुक्रवार यानि आज सुबह से ही यह मुठभेड़ जारी थी। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के काकापोरा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की खबर पर सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दौरान तीनों आतंकियों को घेरने में कामयाबी मिली और लंबी चली मुठभेड़ के बाद इन्हें मार गिराया गया। सुरक्षाबलों पर आतंकियों की ओर से लगातार फायरिंग की जा रही थी। फिलहाल ऑपरेशन जारी है।

इस बाबत कश्मीर रेंज के आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि भाजपा नेता की हत्या मे मारे गए तीनों आतंकी शामिल थे. उन्होंने बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों की तरफ से सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी घई, इसके बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया और जवाबी कार्रवाई में मार गिराया।

बता दें कि गुरुवार के दिन श्रीनगर में एक भाजपा नेता अनवर अहमद पर हमला किया। ये आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से संबंधित थे। भाजपा नेता पर हमले के दौरान एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि 4 में से एक आतंकी बुर्के में वहां पहुंचा था। उसने भाजपा नेता से मिलने का अनुरोध किया। अधिकारी ने बताया कि इस दौरान कुपवाड़ा जिले के प्रभारी एवं महासचिव अपने घर पर मौजूद नहीं थे।

इस दौरान जब संतरी ने दरवाजे को खोला तो आंतकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी और गोली लगने से संतरी की मौत हो गई।अधिकारी ने बताया कि संतरी को गोली लगने के बाद अन्य गार्ड्स ने कार्रवाई शुरू की लेकिन इस दौरन आतंकवादी वहां से भागने में कामयाब हो गए थे।

 

 

Exit mobile version