Site icon Samagra Bharat News website

महाराष्ट्र: पुणे में 7 दिनों के लिए नाइट कर्फ्यू लागू, जानें किन चीजों पर लगा प्रतिबंध

The night curfew has now been imposed in Pune, in the midst of the ever increasing corona cases.

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 2अप्रैल।
महाराष्ट्र के पुणें में लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच अब नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। प्रशासन ने कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए सख्त पाबंदियों को भी लागू कर दिया है। पाबंदिया 3 अप्रैल से लागू होंगी तथा शाम के 6 बजे से सुबह के 6 बजे तक ये नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा।

जानें किन चीजों पर लगा प्रतिबंध
1- शाम 6 बजे से सुबह के 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा.
2- सात दिनों के लिए सभी होटल, बार और रेस्तरां बंद रहेंगे.
3- केवल होम डिलीवरी से खाना मंगाया जा सकता है.
4- सार्वजनिक कार्यक्रमों में केवल शादी और अंतिम संस्कार की अनुमति.
5- अंतिम संस्कार में 20 से अधिक लोगों के शामिल होने पर रोक.
6- शादी में अधिकतम 50 लोग होंगे शामिल.
7- पुणे के सिनेमाघर, धार्मिक स्थल, महानगरपालिक द्वारा संचालित बस सेवाएं 7 दिनों के लिए बंद.
8- साप्ताहिक बाजार भी हफ्तेभर के लिए बंद रहेंगे.
9- 30 अप्रैल तक स्कूल-कॉलेज बंद.
10- केवल ST बस सेवाओं के परिवहन की अनुमति

Exit mobile version