Site icon Samagra Bharat News website

नोएडा: स्‍पा के नाम पर चल रहे प्रॉस्टिट्यूशन रैकैट का खुलासा, 14 युवतियों सहित 23 गिरफ्तार

In Noida Sector-61, Gautam Budhnagar, police have revealed the ongoing prostitution racket in a spa located in a mall

समग्र समाचार सेवा
नोएडा, 2 अप्रैल।
गौतमबुद्धनगर के नोएडा सेक्‍टर-61 में पुलिस ने एक मॉल में स्थित एक स्‍पा में चल रहे प्रॉस्टिट्यूशन रैकैट का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामलें में स्‍पा मालिक, कस्‍टमर्स के साथ-साथ 23 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें 14 युवतियां भी शामिल हैं। पुलिस उनसे पूछताछ करेगी।

बता दें कि नोएडा पुलिस ने सेक्‍टर-61 में स्थित शॉप्रिक्स मॉल में गुरुवार रात को छापा मार कर इस सेक्‍स रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस को काफी समय से मॉल में स्थित स्‍पा में देह व्‍यापार के धंधे की जानकारी मिल रही थी। पुलिस ने जैसे रेड डाली तो पुलिस टीम के पहुंचते ही स्पा सेंटर के भीतर अफरातफरी मच गई। वहां 14 युवतियां मिलीं और मौके से आपत्तिजनक सामग्री और नशीले पदार्थ भी बरामद किए गए हैं।

बताया जा रहा है कि करीब दो साल से इस स्‍पा में सेक्‍स रैकेट संचालित किया जा रहा था. यहां देहव्‍यापार के ग्राहकों से काफी मोटी रकम वसूली जाती है. स्‍पा में लैपटॉप में ग्राहकों की एक लिस्‍ट भी मिली है, जिससे कई लोगों के नाम आने की संभावना है। शुरुआती जांच से पता चला कि है यहां बीते करीब तीन साल से यह स्‍पा चल रहा था। गिरफ्तार युवतियों को महिला पुनर्वास केंद्र भेजा जा रहा है।

स्पा में देह व्‍यापार चलाने में मॉल के प्रबंधक और सिक्योरिटी अधिकारी की भूमिका की भी जांच की जा रही है। इसका भी पता लगाया जा रहा है कि क्‍या मामले में स्‍थानीय पुलिस की भी किसी तरह की संलिप्‍तता थी। उच्‍च अधिकारी इसकी जांच करेंगे और दोषी पाए जाने पर उन पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version