Site icon Samagra Bharat News website

बिहार: कांग्रेस नेता भक्त चरण दास और मदन मोहन झा कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आने वालों से की होम आइसोलेशन की अपील

Two big leaders of Bihar Congress have been found to be Corona positive. He himself informed about this on social media.

समग्र समाचार सेवा
पटना, 3 अप्रैल।
बिहार कांग्रेस के दो बड़े नेता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपने संपर्क में आने वाले लोगों होम आइसोलेशन के लिए आग्रह किया है।
सबसे पहले बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास ने अपने ट्वीटर हैंडलर पर खुद के दोबारा कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी और लिखा कि मैं एक बार फिर से कोरोना संक्रमित हो गया। कुछ दिनों से मेरे संपर्क में आने वाले कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सावधानी बरतें।
इसके अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा कि कोरोना की वजह से फेफड़ों में इन्फेक्शन का पता चला है। इसकी वजह सांस लेने में तकलीफ महसूस हो रही है। अस्पताल में भर्ती हो गया हूं। अभी हालत स्थिर है। ऑक्सीजन लेवल 96% है।

इसके कुछ घंटे बाद ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की सूचना दी। उन्होंने लिखा कि मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और मैंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। लोगों से उन्होंने अपील की कि कुछ दिनों से उनके संपर्क में आने वाले लोग सतर्कता बरतें। मदन मोहन झा ने अपने संपर्क में उन्होंने संपर्क में आने वाले लोगों को भी कोरोना जांच कराने के लिए कहा है।

Exit mobile version