समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 3 अप्रैल।
डोबरा चांठी पुल बनाओ संघर्ष समिति द्वारा प्रेस क्लब रायसीना रोड, नई दिल्ली, मे ‘‘जन आभार सभा’’ का आयोजन किया। सभा मे टिहरी गढ़वाल सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह मुख्य अथिति के रूप मे सम्मलित हुई। डोबरा चांठी पुल बनाओ संघर्ष समिति द्वारा उनका आभार व्यक्त किया गया। गौरतलब है कि माननीय सांसद द्वारा पुल के मुद्दे को बार बार संसद मे उठाया गया था। कार्यक्रम के दौरान अपने विचार रखते हुये डोबराचांठी पुल बनाओ संघर्ष समिति के मुख्य संयोजक राजेश्वर प्रसाद पैन्यूली ने कहा कि डोबरा चांठी पुल जनता के संघर्ष का प्रतीक है । साथ ही पुल निर्माण मे हुई देरी ने सरकारो और नेताओ के काम करने के तरीको की पोल खोलकर रख दी है।
आज पन्द्रह सालो बाद जब यह पुल बनकर तैयार हो गया है, तो प्रतापनगर की जनता ने बहुत राहत की सांस ली है।

राजेश्वर प्रसाद पैन्यूली ने कहा कि यह हो सकता है कि सरकार इस पुल पर टोल टैक्स लगाये। यदि ऐसा होता है, तो ऐसा नहीं होने यिा जायेगा। टिहरी बांध बनने से प्रतापनगर की जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है, जिसे कम करने के लिये सरकार को जरूरी कदम उठाने चाहिए न कि टोल टैक्स लगाना चाहिए।