Site icon Samagra Bharat News website

दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलने वाले स्पिनर अक्षर पटेल को हुआ कोरोना

Delhi Capitals are getting signs of closing before IPL 2021 begins. Because Delhi Capitals spinner Akshar Patel is Corona positive.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 3अप्रैल।
दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2021 शुरू होने से पहले ही बन्द होने के संकेत मिल रहे है। क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलने वाले स्पिनर अक्षर पटेल कोरोना पॉजिटिव हैं। आईपीएल नौ अप्रैल से शुरू होने वाला है। बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर चोट की वजह से पहले ही आईपीएल 2021 से बाहर हो गए हैं। ऐसे में अक्षर पटेल को कोरोना पॉजिटिव होना टीम के लिए बहुत बड़ा आघात माना जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक अक्षर पटेल आईसोलेशन में चले गए हैं और सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। अक्षर पटेल कोलकाता नाइटराइ़डर्स के खिलाड़ी नितीश राणा के बाद कोविड पॉजिटिव निकलने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। 22 मार्च को नीतीश राणा का कोविड टेस्ट किया गया था जो पॉजिटिव था। इसके बाद गुरुवार को दोबारा उनका टेस्ट किया जो नेगेटिव निकला था। आईपीएल इस बार भारत के छह शहरों में खेला जाएगा। चेन्नई में 9 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 201 का पहला मुकाबला होगा।

Exit mobile version